बेगमगंज: तहसील के दूरस्थ गांव देहगवां के किसान और व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के पुत्र अभि जैन ने 2024 की यूपीएससी परीक्षा में 34वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. कलेक्टर पद पर चयनित होने के बाद मंगलवार को उनके प्रथम नगर आगमन पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पमालाओं से स्वागत किया. इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष शिखर चंद्र जैन, राजकुमार जैन प्रिंस एडवोकेट, जयकुमार जैन, राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, रानू जैन, भानू जैन, सुरेश ताम्रकार, उनके बड़े पापा निर्मल जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
पूर्व शासकीय अधिवक्ता बद्रीविशाल गुप्ता के निवास पर भी उनका भव्य अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर अभि जैन ने कहा कि माता-पिता का सपना उन्हें ऊंचाइयों पर देखने का था, जिसे पूरा कर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता मेहनत, जिद और जुनून से ही मिलती है. स्टूडेंट्स को लीक से हटकर प्रयास करना चाहिए, तभी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.
