शुजालपुर: कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी जो इंदौर में रह कर सिविल जज की तैयारी कर रही थी और 7 अगस्त को ट्रेन में यात्रा करते हुए लापता हो गई थी, उसका प्रेम प्रसंग सारांश जैन के साथ चल रहा था. सारांश मूल रूप से शुजालपुर का रहने वाला है और फिलहाल इंदौर की एक डोरन कंपनी में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि सारांश काफी समय से नेपाल जाने की योजना बना रहा था.
इसी दौरान अर्चना भी इटारसी से शुजालपुर आई और यहां दो दिन तक ठहरी. इसके बाद वह सारांश जैन के साथ नेपाल रवाना हो गई. शुजालपुर थाना प्रभारी ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों का आपसी प्रेम संबंध था और युवती अपनी मर्जी से सारांश के साथ गई है. पुलिस अब मामले की आगे की जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके नेपाल पहुंचने की स्थिति स्पष्ट हो सके. इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है.
