शाढौरा में चौड़ी नालियां बनी परेशानी का सबब, लोग गिरकर हो रहे घायल

शाढौरा: स्थानीय वार्ड क्रमांक 13 व 14 के बीच बनिया कुएं के पास दिल्लू किराना एवं कपिल किराना की दुकान के सामने बनाई गई चौड़ी नाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लापरवाहीपूर्वक बनाई गई इस नाली के कारण आए दिन राहगीर व वाहन चालक फंसकर गिर रहे हैं।तीन-चार महीने पहले सड़क निर्माण के दौरान नाली को संकरा बनाने की बजाय बिना योजना के चौड़ा बना दिया गया।

अब स्थिति यह है कि रात के समय बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक इस नाली में गिरकर घायल हो रहे हैं। मोहल्लेवासी बताते हैं कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने नालियों पर जालियां नहीं लगाई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से स्टेशन और माता मंदिर जाने वालों का लगातार आना-जाना रहता है। चौड़ी नाली के पास दो किराना दुकानों पर छोटे-छोटे बच्चे भी आते-जाते हैं, जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों पर जालियां लगाई जाएं, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

Next Post

ग्रामीणों ने आनंदपुर धाम ट्रस्ट पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Wed Nov 12 , 2025
अशोकनगर: आनंदपुर धाम क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने रैली निकालकर ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों पर अनियमितताओं, भूमि विवादों और सेवादारों के साथ दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि आनंदपुर ट्रस्ट के कुछ लोगों द्वारा गरीब मजदूर […]

You May Like

मनोरंजन