अल्लू अर्जुन हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं : सुकुमार

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक सुकुमार का कहना है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं।

सुकुमार के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर, शनिवार 31 मई को शाम 7:30 बजे हो रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभायी है।

सुकुमार, अल्लू अर्जुन के दो दशक लंबे सफर का हिस्सा रहे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सुकुमार ने कहा,मैंने अल्लू अर्जुन को एक इंसान और कलाकार, दोनों रूपों में निखरते हुए देखा है। हमारे बीच जो रिश्ता है, वह क्रिएटिव एनर्जी के आदान-प्रदान पर टिका है। हम घंटों विचार करते हैं कि कैसे सबसे अच्छा दे सकते हैं, और वे हर बार खुद को पूरी तरह समर्पित कर देते हैं, चाहे वह आँखों का हल्का-सा इशारा हो या फिर आवाज़ में एक हल्का-सा कंपन, वे हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं।

सुकुमार ने कहा,मैं बेहद उत्साहित हूँ कि अब ‘पुष्पा 2’ ज़ी सिनेमा के जरिए देशभर के घरों तक पहुँचेगी। सिनेमा लोगों से कई तरीकों से जुड़ता है, और टेलीविज़न उस अनुभव को सीधे उनके घर ले आता है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसके हर एक सीन और हर एक जज़्बात को प्यार और जुनून के साथ रचा गया है। मैं चाहता हूँ कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर इस सफर को फिर से महसूस करें, एक बार फिर से इस फिल्म के रोमांच, भावना और कहानी को जियें और अपने घर पर सुकून से बैठकर इसका पूरा मज़ा लें।

Next Post

'विदआउट प्रेजुडिस' से गुरु रंधावा का नया गाना 'किथे वसदे ने' हुआ रिलीज

Sat May 31 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने गायक-अभिनेता गुरू रंधावा का एलबम ‘विदआउट प्रेजुडिस’ से उनका नया गाना ‘किथे वसदे ने’ रिलीज हो गया है। गुरु रंधावा ने वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर अपने पहले स्वतंत्र एलबम ‘विदआउट प्रेजुडिस’ की लॉन्चिंग के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में, इस […]

You May Like