11 साल का वीर 4 दिनों से लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत पटेल मोहल्ला निवासी आशीष परते का 11 वर्षीय पुत्र गौरत परते उर्फ वीर बीते 6 मार्च से लापता है। बालक की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी वीर का घर वापसी का कोई सुराग नहीं लगा है।आज परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार 6 मार्च शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वीर घर से ग्वारीघाट जाने का कहकर निकला था।

जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वीर ग्वारीघाट झंडा चौक और जबलपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है, जिससे उसके कहीं बाहर जाने की आशंका जताई जा रही है। वीर के पिता आशीष परते ने गोरखपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आज उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

Next Post

छात्र का अपहरण, हत्या के इरादे से मारे चाकू, फिल्मी स्टाइल में स्कूल के बाहर हुई वारदात

Wed Mar 11 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में छात्र का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। इसके बाद बीच बचाव करने पहुंचे उसके साथी छात्र पर भी बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद मौके […]

You May Like