लव जिहाद से बेटियों का जीवन बर्बाद हो रहा, समाज रहे सजग

मंडला। निवास क्षेत्र में अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे महामंडलेश्वर आत्मानंद गिरि जी महाराज ने रविवार को मुस्लिम समाज को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि “जो समाज अपनी ही बहनों को बहन नहीं मानता, मामा-चाचा-दादा की बेटियों से विवाह करता है, वह किसी पराई बेटी को बहन कैसे मान सकता है।” उन्होंने कहा कि आज देश में ‘लव जिहाद’ जैसे षड्यंत्रों से भारत की बेटियों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है, इसलिए समाज को अब सजग और सतर्क रहना होगा।गिरी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समाज को अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए, क्योंकि उनकी आस्था और संस्कारों को कमजोर करने के लिए छल-कपट का तंत्र सक्रिय है। उन्होंने कहा, “ये कालनेमी जैसे लोग हैं, जो कहते कुछ हैं और करते कुछ और। लव जिहाद के माध्यम से हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है।”वर्तमान में महामंडलेश्वर आत्मानंद गिरि जी महाराज मझगांव में चल रही श्रीराम कथा महोत्सव में प्रवचन दे रहे हैं। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म एवं सनातन संस्कृति के संदेश सुन रहे हैं। रविवार को निवास पधारे महाराज ने समाज को सजग, एकजुट और संस्कारशील रहने का संदेश देते हुए कहा कि जब तक माताएं और बेटियां धर्म के प्रति सचेत रहेंगी, तब तक कोई भी शक्ति उन्हें भ्रमित नहीं कर सकेगी।इस अवसर पर कथा समिति के पदाधिकारियों ने महाराज श्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। गांव के भक्तों ने निवास स्थान पर महाराज से आशीर्वाद लिया और संत प्रवचन को समाज की दिशा बदलने वाला बताया।

Next Post

Bhel में जीएसटी जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, कर्मचारियों को नए नियमों की जानकारी दी गई

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के वित्त विभाग के तत्वावधान में हाल ही में जीएसटी जागरूकता एवं अनुपालन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन बीएचईएल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। […]

You May Like