2 प्रजातियों के मिले गिद्ध

जबलपुर। जिले की वन रेंजों में गिद्धों की गणना सामने आते ही वन विभाग के अधिकारी इन दिनों उत्साहित नजर आ रहे हैं। वजह जिले में गिद्धों की संख्या बढ़ने की बात सामने आई है। वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले की दो रेंज शहपुरा और पाटन में एक दिवसीय गणना के दौरान सामने आया कि इन दोनों रेंज में गिद्धों की संख्या 91 है। यह संख्या विंटर के सीजन में की गई गणना से अधिक बताई जा रही है।

शहपुरा रेंज के वन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रेंज में मिले गिद्धों की 2 प्रजातियां सामने आईं हैं जिसमें 3 इजीप्शियन और 8 लांग विल्ड वल्चर यानि देशी गिद्ध हैं। वहीं पाटन रेंज में 78 देशी गिद्ध और 2 इजीप्शियन वल्चर सामने आए हैं।

Next Post

डिजिटल ठगी का मास्टरमाइंड कानपुर से गिरफ़्तार

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह के सरगना को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के कानपुर में की गई, जो साइबर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। आरोपी आजाद पिता भूरी, जिसकी उम्र 38 […]

You May Like