
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे शनि तालाब का सौंदर्यकरण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। गुरुवार की विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित पार्षदो ने भूमिपुजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। शनि तालाब के निर्माण कार्य के संबंध मे जानकारी देते हुए उपयंत्री महेश त्रिवेदी ने बताया शनि सरोवर के निर्माण कार्य 25 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना निधि से किया जाएगा, निर्माण कार्य को स्वीकृत कराने मे विधायक का योगदान रहा है. जिसमे 150 मीटर घाट निर्माण होगा,जिसमे तीन स्टेप सीढ़ियों का निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाए जाएगे,आवश्यकता पड़ने पर इसी कार्य के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा. ठेकेदार को उक्त कार्य 45 दिनों के भीतर पूरा करना है। वही नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा कि शनि तालाब के घाट की दिनों से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनका शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराया जाएगा।उन्होंने उपयंत्री को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक चन्दशेखर देशमुख ने कहा पवित्र नगरी के विकास के शनि तालाब के सौंदर्यकरण के लिए राशि स्वीकृत कराई है। नगर के विकास के शीतला माता मंदिर मे सामुदायिक भवन का भी शीघ्र निर्माण होगा। मुलताई के विकास के लिए आगे भी हम सब को मिलजुलकर विकास कार्य कराने होगे. इस दौरान पार्षद वर्षा गढ़ेकर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान पार्षदों वंदना साहू, निर्मला उबनारे, डॉ जीए बारस्कर, अजय यादव, महेंद्र पिल्लू जैन, सुरेश
पौनीकर, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, भाजपा नेता राजेश पाठक, जगदीश पवार, विजय शुक्ला, कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह, नितेश साहू,एल्डरमैन सहित नपा कर्मचारी
उपस्थित रहे।
*विधायक ने लगाई सीएमओ को फटकार*
भूमिपूजन कार्यक्रम के सीएमओ द्वारा गैती नही रखी गई थी, जिसके स्थान पर फावड़ा रख दिया था, विधायक, नपा अध्यक्ष सहित पार्षदों द्वारा निर्माण स्थल पर पूजन करने के बाद विधायक को गैती दिखाई नही दी तो विधायक ने सीएमओ व्यवस्था नही बनाने पर कड़ी फटकार लगाई। क्षेत्र के सहज सरल विधायक का यह रूप जनता द्वारा पहली बार देखा गया। जिसके बाद उपयंत्री द्वारा गैती लाई गई।
