132 के व्ही लाइन की चपेट में आया श्रमिक झुलसा

जबलपुर: महाराजपुर में गुरूवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केव्ही सबस्टेशन जबलपुर से निकलने वाली 132 के व्ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित मार्ग सीमा में नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए दो मंजिला भवन निर्माण कराया जा रहा था। 132 केव्ही लाइन की चपेट में एक श्रमिक आ गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्या है मामला
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केव्ही सबस्टेशन जबलपुर से निकलने वाली 132 के व्ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित मार्ग सीमा में भवन मालिक दीपक पटेल पिता चंद्रिका प्रसाद पटेल, सरस्वती कालोनी, टी आई बंगला के पीछे, महाराजपुर निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस मानव जीवन के लिए घातक क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण करने के कारण गुरूवार दोपहर मिस्त्री शेख इशाक करंट की चपेट में आ गया।
पूर्व मेंं जारी किए गए थे नोटिस
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा इन्हें वर्ष 2022, 2023 और अक्टूबर 2024 में नोटिस जारी किए गए थे। इन क्षेत्र में सार्वजनिक मुनादी के अलावा एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह निर्माण न करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर अनेक बार समझाइश भी दी थी।
30 मिनट सब स्टेशन में व्यवधान
मुख्य अभियंता श्री गायकवाड़ ने जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको अब स्थानीय प्रशासन की मदद से इस निर्माण को अलग करने के लिए कार्रवाई करेगा। इस दुर्घटना के कारण 132 केव्ही व्हीकल फैक्ट्री सबस्टेशन में लगभग 30 मिनट का व्यवधान रहा।

Next Post

सेवा निवृत्ति के सालों बाद निकाल दी रिकवरी,हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Fri Apr 11 , 2025
जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी से सेक्शन ऑफीसर के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिकवरी पर अंतरिम रोक लगा दी। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यकारी निदेशक व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जबलपुर निवासी श्याम मोहन वर्मा की तरफ से […]

You May Like