मैं भी अभिमन्यु अभियान के तहत मैराथन दौड

भोपाल। मै हूं अभिमन्यु कार्यक्रम के दौरान थाना खजूरी सडक में मंगलवार को मैराथन दौड आयोजित हुई. दौड़ में करीब 50 से 60 युवा और थाना स्टाफ ने भाग लिया. थाने से दौड़ प्रारंभ होकर धामनिया से होते हुए वापस खजूरी सडक थाने परिसर में समाप्त हुई. सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य राज सिंह और थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने अभिमन्यु अभियान के तहत अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया. थाना परिसर में कार्यक्रम में नशा मुक्ति, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, बेटे और बेटी में मतभेद और महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170 एवं पुलिस मोबाइल एप, सिटीजन कोप के संबंध में जागरूकता अभियान जनता के बीच में चलाया. यह जानकारी आम जनता को दी गई. मैराथन दौड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओ को एसीपी संभाग बैरागढ भोपाल ने पुरूस्कृत भी किया.

 

Next Post

जादू-टोना के शक में दहशत में आयी कन्याएं, कन्याभोज के दौरान हंगामा

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा में एक मकान में कन्याभोज के दौरान जादू टोना के शक में कन्याएं दहशत में आ गई। दरअसल जिस मकान में कन्याभोज चल रहा था वहां का दरवााज एक वृद्ध ने बंद कर दिया था। इसके बाद आरोप रहा कि तंत्र मंत्र किया जाने लगा। […]

You May Like