जादू-टोना के शक में दहशत में आयी कन्याएं, कन्याभोज के दौरान हंगामा

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा में एक मकान में कन्याभोज के दौरान जादू टोना के शक में कन्याएं दहशत में आ गई। दरअसल जिस मकान में कन्याभोज चल रहा था वहां का दरवााज एक वृद्ध ने बंद कर दिया था। इसके बाद आरोप रहा कि तंत्र मंत्र किया जाने लगा। जिसके चलते कन्याएं डर गई। बाद में डरी सहमीं बच्चियां बाहर निकली। मामले की जानकारी परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा हो गया।

परिजनों ने कन्याओं के साथ रांझी थाने पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही शिकायत की है कि कन्या भोज के दौरान बच्चों पर तांत्रिक क्रिया की गई है। बच्चों ने बताया कि महिला ने कन्या भोज खिलाया। हाथ में धागा बांधा। बालों में तेल भी लगाया। नींबू मिर्ची लगाई। हाथ में बका भी ली थी। जब जाने लगे तो एक अंकल ने दरवाजा लगा दिया था। बाद में एक महिला ने दरवाजा खोल दिया। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा मामले की जांच पड़ताल शुरू की। साथ ही घर की सर्चिंग भी की गई। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि कन्याभोज के दौरान जादू टोना किए जाने का आरोप लगा है। बच्चियां डर गई थी, मामले की शिकायत आई है जांच चल रही है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

Next Post

OBC आरक्षण पर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें निराधार : राज्य शासन

Wed Oct 1 , 2025
भोपाल। राज्य शासन ने आज स्पष्ट किया कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि ओबीसी आरक्षण मामले में उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुत मध्यप्रदेश सरकार के हलफनामे का हिस्सा कुछ वायरल टिप्पणियां हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि […]

You May Like