पीओके में लगातार उग्र प्रदर्शनों के बीच शहबाज शरीफ सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए बातचीत का सहारा लिया है। सरकार प्रदर्शनकारियों को शांत कर आंदोलन समाप्त कराने की कोशिश कर रही है…
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हाल के उग्र प्रदर्शनों ने शहबाज शरीफ सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद मंत्रियों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फराबाद भेजा। इस दल ने प्रदर्शनकारियों से दूसरा दौर की बातचीत की लेकिन तनाव अभी भी कायम है।
पिछले कुछ दिनों की हिंसा में 12 लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। 29 सितंबर को हड़ताल के बुलावे के बाद PoK में हिंसा भड़क गई थी। अब तक छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी हताहत हो चुके हैं, जबकि लगभग 172 पुलिसकर्मी और 50 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं।
