झपटमारी करने वाले तीन बदमाश दबोचे, महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद

इंदौर. गौतमपुरा थाना क्षेत्र में पूजा के लिए निकली महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए. पुलिस ने आरोपियों से करीब 25 हजार रुपए का मंगलसूत्र और घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

घटना गौतमपुरा क्षेत्र में एक महिला से दो बाइक सवारों ने गले का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए थे. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर एएसपी महू रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी देपालपुर संघ प्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फुटेज में संदिग्ध युवक का हुलिया और कपड़े पहचान में आने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में तीनों ने वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों 23 वर्षीय कृष्णा राठौर, 22 वर्षीय अर्जुन सोमावत और 35 वर्षीय जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंगलसूत्र और पैशन प्रो मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 10 एनएफ 5710 जब्त की. तीनों आरोपी खरगोन, उज्जैन और गौतमपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पुछताछ कर रही है.

Next Post

झूठी शिकायत का आरोप: पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पहुंचा SP ऑफिस

Sat Aug 2 , 2025
छतरपुर।जिले के टोरिया मोहल्ला के कुछ रहवासियों ने खुद पर दर्ज की गई कथित झूठी एफआईआर के खिलाफ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की। पीड़ितों माया रैकवार वार्ड नम्बर 5 की निवासी का कहना है कि 14 जनवरी को हुए एक विवाद से संबंधित मामले में […]

You May Like

मनोरंजन