हत्या के मामले में सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

ग्राम बोहता में वृद्ध को उताराता था मौत के घाट, आरोपियों को भेजा गया जेल

छिंदवाड़ा. थाना कुंडीपुरा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहता में सात युवकों ने मिलकर एक वृद्ध और उसके पुत्र के साथ लाठी और लात घूंसों से मारपीट की थी. मारपीट करने से वृद्ध की मौत हो गई थी. पुलिस उक्त मामले में सात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. बोहता निवासी वृद्ध सुरेश यादव उम्र 60 साल का खेत में ही मकान है. 5 मार्च की रात 10 बजे लगभग कुछ युवक वहां पर जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान आरोपियों ने केक काटने के साथ ही शराब का सेवन किया इसके बाद आरोपी किसी खेत से चने उखाड़कर लेकर आए और आग जलाकर सभी युवक चना भूंनने लगे. वृद्ध सुरेश यादव खाना खाने के बाद बाहर निकला. उसने खेत के पास आग जलती देख छत से सभी आरोपियों को चिल्लाया. क्योंकि जहां आरोपी आग जलाकर बैठे हुए थे, वही उसके खेत में सूखे गेहूं की फसल खड़ी हुई थी. आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करने के बाद नीचे आने के लिए कहा. किसान जैसे ही नीचे पहुंचा, आरोपियों ने किसान पर कटर से दनादन वार करना शुरू कर दिया था. इस दौरान किसान को सीने में तकरीबन एक दर्ज घाव लगे गए. मृतक सुरेश यादव के शोर करने पर उसका भाई धनराज यादव और पुत्र रजत यादव वहां पहुंचे तो आरोपियों ने भाई धनराज यादव और पुत्र रजत यादव को भी मारपीट कर दिया और पुत्र रजत यादव को धारदार कटर मार कर घायल कर दिए और सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. घायल पुत्र रजत यादव और मृतक सुरेश यादव को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उपचार के दौरान सुरेश यादव की मौत हो गई. शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1),103(1), 191(2), 191(3), 190 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और उक्त मामले में सौरभ सूर्यवंशी, आर्यन मालवी, जावेद खान, कपिल रंगारे, विधान मालवी, विनय ब्रम्हें सचिन मालवी को गिरफ्तार कर किया है.

आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल ००००००

वृद्ध सुरेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आर्यन पिता मदन मालवी उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 21 पातालेश्वर रैंक पाइन्ट के पास , विधान पिता विनोद निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 21 सुक्लुढाना

, विनय पिता विजय ब्रम्हे उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 04 पृथ्वीराज चौहान वार्ड कुकडा जगत , कपिल पिता शिवकुमार रंगारे उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 21 हुसैन टेकडी सुक्लुढाना, जावेद पिता लतीफ खान उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 21 सुक्लुढाना पानी टंकी के पास , सचिन पिता सुखलाल मालवी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 21 सुक्लुढाना हुसैन टेकडी , सौरभ सूर्यवंशी पिता विजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 20 काली चौक को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से सभी आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया.

टीम को मिली सफलता ००००

उक्त मामले में उप पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह बंजारे थाना अजाक, निरी. मनोज बघेल थाना प्रभारी कुण्डीपुरा ,उपनि. पी सी राठी, करिश्मा चौधरी, सउनि सतोष बघेल, मनोज रघुवंशी, प्र आर प्रदीप बघेल, हरीश वर्मा ,शिवराम उइके, भजन लाल तेकाम, आर.जीवन रघुवंशी, करण रघुवंशी, अखिलेश , पुष्पराज रघुवंशी , म.आर रामकुमारी परानी, सायबर सेल टीम आदित्य रघुवंशी , नितिन रघुवंशी ने आरोपियों से हत्या में प्रयक्तु कटर, ,चाकू ,लकड़ी सहित दो बाइक जब्त किया है.

Next Post

‘महतारी वंदन योजना’ में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी

Sat Mar 8 , 2025
रायपुर 08मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘महतारी वंदन सम्मेलन’ में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के […]

You May Like