प्रभारी मंत्री जायसवाल की पत्रकार वार्ता का मीडियाकर्मियों ने किया बहिष्कार

सीधी :प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन के योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं कुटीर तथा ग्रामोध्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल के द्वारा शनिवार को कलेक्टर सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसका जिले के समस्त पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया।

पत्रकारों का कहना है कि जिला प्रशासन अखबार में प्रकाशित खबरों पर कोई कार्रवाई नहीं करता। विभागीय अधिकारी से जब खबरों से संबंधित पक्ष लेने के लिए फोन लगाया जाता है तो फोन नहीं उठाते। इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों को खबरों से संंबंधित विभागीय पक्ष नहीं मिल पाता। अधिकारी मीडियाकर्मियों से मिलने का समय नहीं देते। जिसके कारण खबरों के संकलन में समस्या उत्पन्न होती है।

Next Post

विहिप बजरंग दल ने निकाली शौर्य भगवा वाहन रैली, शहर में कड़ी सुरक्षा

Sun Dec 14 , 2025
ग्वालियर: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने आज रविवार को ग्वालियर की सड़कों पर शौर्य भगवा वाहन रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को एक सूत्र मे पिरोने के लिए समाज को संगठित कर जागरूकता फैलाना था। रैली दोपहर में कोटेश्वर गार्डन से शुरू हुई […]

You May Like