जबलपुर: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, आर्थिक शोषण करती चालानी कार्यवाही एवं नशे के अवैध करोबार के खिलाफ पूर्व केबिनेंट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर रद्दी चौकी से प्रारंभ होकर हजारों की संख्या में आम जन मानस ने गोहलपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विधायक लखन घनघोरिया ने कहा हालात इतने खराब है, कि पुलिस की समय पर कार्यवाही भी नहीं होती, थानों में फरियाद लेकर जाने पर आम जन मानस को उच्च अधिकारियों के आदेशों का इंतजार करने को कहा जाता हैं।
चालानी कार्यवाही के नाम पर हो रहे आर्थिक शोषण धारा 185 के दुरूपयोग के नाम पर राहगीरों वाहन चालकों और व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। नागरिकों की शिकायतों के अनुसार कानून-व्यवस्था लगभग लचर हो चुकी हैं। घेराव में सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, मतीन अंसारी, यश घनघोरिया, ब्लाक अध्यक्ष, आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, असित यादव रिंकू, पार्षद शफीक हीरा, गुलाम हुसैन, कलीम खान, याकूब अंसारी, आदि उपस्थित थें।
