गोविंदनगर।कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में “विश्व मधुमक्खी दिवस” के अवसर पर आर्या परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय “यूथ इंटरफ़ेस” का आयोजन किया गया जिसमे आर्या परियोजना के सभी कंपोनेंट के 60 युवाओ ने सहभागिता की कार्यक्रम में आर्या परियोजना के नोडल अधिकारी ब्रजेश कुमार नामदेव ने विश्व मधुमक्खी दिवस के महत्त्व को युवाओ को अवगत कराया उन्होंने कहाँ कृषि खाद्य प्रणालियों और हमारे ग्रह के पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है विश्व मधुमक्खी दिवस, लोगों को हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों की भूमिका से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है। मधुमक्खियों और अन्य परागणकर्ता पर्यावरणीय स्वास्थ्य के संकेतक के रूप में भी काम करते हैं, जो पारिस्थितिक तंत्र और जलवायु में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं |
आर्या परियोजना के अंतर्गत “यूथ इंटरफ़ेस” का आयोजन
