बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता बिहार से 3 और आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी

सिंगरौली : बीते 17 अप्रैल को बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चर्चित डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बैढ़न पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन एवं एएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार कोतवाली बैढ़न में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रभाकर सिंह उर्फ शमशेर सिंह पिता मिथिलेश सिंह उम्र 21 वर्ष प्रोफेसर कॉलोनी शाहगंज पटना, रविनंदन कुमार उर्फ चंदन पिता सुखनंदन कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला अशोकनगर थाना चित्रगुप्ता नगर बिहार हाल निवासी राधा-कृष्णा कॉलोनी परसा बाजार पुनपुन पटना वर्तमान किराए के मकान बलदेव प्रसाद गुप्ता प्रोफेसर कॉलोनी शाहगंज पटना एवं हर्ष राज उर्फ अमन जायसवाल पिता अनिल कुमार जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी लवकुश कॉलोनी थाना बहादुरपुर जिला पटना बिहार शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी बैंक डकैती की योजना तैयार करने, अपराधियों को सहयोग देने तथा लूट के माल को ठिकाने लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार बैंक डकैती के पूर्व डकैती करने वाले फंटूस और साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के अलावा डकैती की योजना में षडयंत्र में शामिल होने और डकैती का माल ठिकाने लगाने में इनकी भूमिका पता चलने से उक्त तीनों आरोपियो ंको गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमे लगी हुई हैं और पुलिस रिमांड पर लिये गये आरोपियों से पूछतांछ कर रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि उदयचंद करिहार, शिवम सिंह चौहान, सुधाकर सिंह परिहार, प्रआर संजीत सिंह, अरविंद द्विवेदी, रवि गोस्वामी, अजीत सिंह, विवेक सिंह एवं आर महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

लू और भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी की जनता के लिए बड़ी चेतावनी, सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर

Thu May 21 , 2026
रांची, 21 मई (वार्ता) झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेब) की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की समस्त जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डॉ अंसारी ने कहा […]

You May Like