शाहगढ़ में ताजिया जुलूस में शामिल लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए

सागर: मुहर्रम पर्व के अवसर पर थाना शाहगढ़ क्षेत्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। थाना प्रांगण, शाहगढ़ में विभिन्न ताजिए एकत्रित श्रद्धालु एवं आमजन को थाना प्रभारी शाहगढ़ ने SAFE CLICK 2.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि का सामना हो तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।थाना प्रभारी शाहगढ़ ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति जनजागरूकता के लिए महत्वपूर्ण अवसर होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाकर उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Next Post

रथ यात्रा को लेकर बैठक: 16 जुलाई को निकलेंगे जगत के नाथ जगन्नाथ स्वामी

Sat Jun 27 , 2026
दमोह: पुरेना तालाब स्थित श्री देव जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना बहुत प्राचीन मंदिर में आज बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति के सभी सदस्य श्री प्यासी मंदिर ट्रस्ट समिति के सभी अध्यक्ष सचिव व पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।जिसमें जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा को भव्यता प्रदान […]

You May Like