भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्रांसपोर्टरों ने भारी जुर्माने और परिवहन संबंधी समस्याओं के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है।
लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने चुनाभट्टी चौराहे पर चक्का जाम करने की घोषणा की है। इसके साथ ही माल की बुकिंग और लोडिंग भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि हमसे करीब 4 लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं लगातार बढ़ते जुर्माने और परिवहन से जुड़ी परेशानियों के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
आंदोलन के चलते माल परिवहन और स्थानीय यातायात पर असर पड़ने की संभावना है। अब देखना होगा कि प्रशासन ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।
Next Post
राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब
Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया […]

You May Like
-
6 months ago
खाड़ी युद्ध ; लघु और सूक्ष्म उद्योग को बचाना जरूरी
-
3 months ago
जनसुनवाई में 90 आवेदन आए, तुरंत कार्रवाई के निर्देश