भिंड-मुरैना हाईवे पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग समेत दो की मौत

भिंड: भिंड-मुरैना हाईवे स्थित साईं मैरिज गार्डन के पास एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नाबालिग समेत दो बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया।मृतको की पहचान निखिल पिता भगवान सिंह जाटव (19) और अमीन पिता बहुरन खान (15) के रूप में हुई है। दोनों पोरसा के रहने वाले थे।

निखिल और अमीन बाइक से गोरमी में दवा लेने निकले थे। जैसे ही वे हाईवे पर साईं मैरिज गार्डन के पास पहुंचे, तभी पोरसा की ओर से आ रही यात्री बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मेहगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

निगम ने बोट क्लब से हटाया अतिक्रमण

Mon Feb 3 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like