दतिया स्टेशन पर कल मंगलवार से रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस

दतिया: दतिया रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार 10 जून से प्रारंभ होने जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद संध्या राय ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देकर वंदे भारत और गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। पिछले महीने वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया।

रेल प्रशासन ने आज गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव का भी कार्यक्रम जारी कर दिया। रेल प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12409/12410 हजरत निजामुद्दीन – रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस को दतिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। ठहराव 10 जून से प्रारंभ होगा। गाड़ी संख्या 12410 हज़रत निजामुद्दीन – रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 जून को रात 20.20 आएगी और 20:22 बजे रवाना होगी।

Next Post

भाजपा गुरुनानक मंडल ने आयोजित की कार्यशाला

Mon Jun 9 , 2025
भोपाल।भाजपा गुरुनानक मंडल ने कार्यशाला का आयोजन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला को पाठशाला की तर्ज पर आयोजित किया गया था. इस मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति […]

You May Like