यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में तेल डिपो पर किया हमला, कोई हताहत नहीं

यूक्रेन, 16 जनवरी (वार्ता) यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के वारोनिश क्षेत्र में लिसकी जिले के एक तेल डिपो पर देर रात हमला कर दिया है, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

क्षेत्र के प्रमुख अलेक्जेंडर गुसेव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

श्री गुसेव ने टेलिग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कहा, “वोरोनिश क्षेत्र के तीन जिलों में बुधवार रात को 10 से ज़्यादा मानव रहित विमानों (ड्रोन) ने हमला किया। यूक्रनी ड्रोन ने ज्यादातर हमले लिसकी जिले का तेल डिपो में किये।” प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हमलों में नागरिक सम्पति को नुकसान नहीं पहुंचा है। किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

अधिकारी ने बताया कि इस हमले से क्षेत्र में ईंधन और स्नेहक की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

Next Post

सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल

Thu Jan 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सैफ अली ख़ान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जब सेलिब्रिटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह आम लोगों की सुरक्षा क्या करेगी। […]

You May Like