जेयू में पैनल वार्ता: समाज के प्रति अधिवक्ताओं के कर्तव्यों पर मंथन

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी डिबेट सोसायटी के तत्वावधान में ‘समाज के प्रति अधिवक्ताओं के कर्तव्य’ विषय पर विशेष पैनल वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों ने अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारियों पर गहन विचार-विमर्श किया। मंच संचालन एडवोकेट निक्की यादव एवं अभिलाषा राय द्वारा किया गया।

पैनल चर्चा को संबोधित करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के सजग प्रहरी भी होते हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद मध्यप्रदेश के सदस्य जयप्रकाश मिश्रा ने अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय की रक्षा तभी संभव है, जब वकील अपने पेशे में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें।

अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने ऐतिहासिक रूप से सामाजिक आंदोलनों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व उपमहाधिवक्ता वीरेन्द्र पाल ने वंचित और कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को अधिवक्ताओं का प्रमुख सामाजिक दायित्व बताया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला, अंकुर मोदी और विष्णु शिवहरे ने भी विचार रखते हुए कहा कि कानून का सही अर्थ तभी सार्थक होता है, जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

माधव लॉ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीति पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की पैनल वार्ताएं विद्यार्थियों को कानून के सामाजिक प्रभाव और उसके व्यावहारिक पक्ष से जोड़ने में सहायक होती हैं। अटल बिहारी वाजपेयी डिबेट सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और अधिवक्ता की भूमिका के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वक्ताओं से सीधे संवाद कर विषय को और अधिक गहराई से समझा। कार्यक्रम में मंचासीन वक्ताओं द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

*इनका किया गया सम्मान*

इस अवसर पर अल्ला त्रिपाठी, किशन मुद्गल, अशोक सिंह चौहान और नीरज भार्गव को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी डिबेट सोसायटी के अध्यक्ष विशाल सैंथिया, उपाध्यक्ष रविंद्र बघेल सहित एडवोकेट विद्यार्थी अर्चित शर्मा, राजा चौहान, संतोष पाठक, जुबेर राइन, रविन्द्र शर्मा, अभिषेक राजपूत, रामदास गौतम और संस्कार शर्मा मौजूद रहे।

Next Post

निगमायुक्त की मैराथन बैठक में 9 विभागों के कार्यो की समीक्षा

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, कंसल्टेंट और ठेकेदारों की एक 6 घंटे लंबी मैराथन समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में 9 प्रमुख विभागों के कार्यों की […]

You May Like