तेज हवाएं चली, रिमझिम फुहारों से भींगा शहर

जबलपुर। शहर में शनिवार को मौसम के कई मिजाज देखने को मिले। सुबह की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई, जिससे उमस और गर्मी का असर बना रहा। दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर सूरज-बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और धूलभरी तेज हवाएं चलने लगीं। अंधड़ के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। शाम साढ़े पांच बजे तक 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सीजन में वर्षा का आंकड़ा 42.2 मिमी पर पहुंच गया है।

ऐसा रहा तापमान

शनिवार को अधिकम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा । सुबह के वक्त आद्रता 68 और शाम 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी की रफ्तार से चली ।

50 किमी रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से गरज चमक के साथ बारिश होने और इसके साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है ।

Next Post

रतनगढ़ में दिनदहाड़े 2 बच्चियों का अपहरण

Sat Jun 27 , 2026
नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के तुमडिय़ा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो नाबालिग बच्चियों के किडनैपिंग की कोशिश की गई। हालांकि, ग्रामीणों ने करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर दोनों बच्चियों को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। लोगों ने घेराबंदी कर तीन में से दो आरोपियों […]

You May Like