श्योपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता को मुर्गा बनाया, बजरंग दल ने पुलिस थाना घेरा

श्योपुर:शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ता को मुर्गा बनाने, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित विशाल सगर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने टीआई को ज्ञापन भी सौंपा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवकों का बाजार मे जुलूस निकालने की मांग भी की है।पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशाल सगर के अनुसार, वह बस स्टैंड पर एक ठेले पर खाना खा रहा था। उसी दौरान मोबाइल पर बात करते समय पास खड़े अयान ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। आरोप है कि अयान ने अपने साथी गोविंद धोबी के साथ मिलकर विशाल के साथ थप्पड़ और घूंसे से मारपीट की। इस मारपीट में विशाल के सिर, पीठ और दाएं हाथ के अंगूठे में चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जबरन मुर्गा बनाया और पूरी घटना का वीडियो बनाया।

Next Post

गणतंत्र दिवस से पहले स्टेडियम का होगा कायाकल्प, अभी से शुरू होंगी तैयारियां

Thu Dec 18 , 2025
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्णय दमोह:कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम की बाउण्ड्री वॉल, गेट एवं मैदान के साथ स्टेज को ठीक कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये.इस अवसर पर […]

You May Like

Play sound