अंबाडी स्टेशन मार्ग पर नाली चौक, गंदे पानी से हाल बेहाल, ग्रामीण परेशान

सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत अंबाडी स्टेशन मार्ग पर सड़क पर नाली चौक होने से बह रहे गंदे पानी और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मार्ग पर लगातार फिसलन बनी रहने से वाहन चालक गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि न तो पंचायत द्वारा कोई ठोस प्रबंध किया जा रहा है और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 40 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद समस्या लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, अंबाडी सहित अन्य ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव से शीघ्र समाधान की मांग की है।

 

Next Post

कलयुगी बेटे की करतूत: जीवित माँ और बहन को सोशल मीडिया पर किया मृत घोषित, खुद मुंडवा लिया सिर

Thu Feb 26 , 2026
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही जीवित माँ और बहन को सोशल मीडिया पर मृत घोषित कर दिया। आरोपी भरत शिवहरे ने अपनी माँ पुष्पा शिवहरे और बहन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए शोक संदेश जैसा […]

You May Like