
सिंगरौली। निवास कस्बा में आज शाम के वक्त एक युवती मेडिकल दुकान से दवाई लेकर पैदल घर जा रही थी कि बाइक सवार प्रौढ़ व्यक्ति ने टक्कर मार दिया, जहां युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक सवार प्रौढ़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के अमहा टोला निवासी 25 वर्ष युवती अंकिता यादव पति अरूण यादव शाम के वक्त मेडिकल दुकान से दवाई लेकर पैदल जा रही थी बेकाबू मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे अंकिता की मौत हो गई। वहीं शिवकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए चिकित्सको ने रिफर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
