राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, निर्धारित कार्यक्रम जारी

दमोह।स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आज 15 अगस्त 2026, शनिवार को तहसील ग्राउण्ड, दमोह में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रगान, सलामी व परेड निरीक्षण होगा। प्रातः9ः25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रातः 9ः55 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे मार्च-पास्ट एवं परेड कमांडर से मुख्य अतिथि का परिचय कराया जाएगा। प्रातः 10ः15 बजे लोकतंत्र सेनानियों तथा अंगदान/देहदान करने वाले नागरिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा।समारोह में प्रातः 10ः25 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इसके बाद प्रातः 10ः40 बजे पुरस्कार वितरण तथा प्रातः 10ः50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा।

Next Post

लोक निर्माण मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, बोले व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए

Fri Aug 14 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री सिंह ने अस्पताल के आईसीयू और कैजुअलटी पहुंचकर भर्ती मरीजों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से […]

You May Like