कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

ग्वालियर। कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा संस्कृति गुरुकुलम स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में कैंसर के शीघ्र पहचान एवं स्क्रीनिंग के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर अस्पताल की टीम में डॉ. विजय चौधरी (हीमैटो-ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सीमा शिवहरे (सीनियर मेडिकल ऑफिसर), मीरा श्रीवास्तव, कंचन पुरोहित एवं नैना परिहार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय चौधरी ने उपस्थित लोगों को ब्लड कैंसर के लक्षणों, कारणों एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर उपचार एवं उचित देखभाल से किसी भी बीमारी को हराया जा सकता है, अतः भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. सीमा शिवहरे ने स्तन कैंसर, मुख एवं ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी दी।

Next Post

मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान चला

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या, आराध्या और अनुभूति ने भावात्मक मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अरविंद मित्तल ने आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय में लेक्चर देकर समझाया। बच्चियों को नहाने और कपड़े धोने का साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, क्रीम, तेल की किट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।