मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान चला

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या, आराध्या और अनुभूति ने भावात्मक मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अरविंद मित्तल ने आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय में लेक्चर देकर समझाया। बच्चियों को नहाने और कपड़े धोने का साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, क्रीम, तेल की किट बना कर सभी को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आराध्या क्लब की अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र मंगल, विशिष्ट अतिथि सेवा सप्ताह के सचिव रजनीश निखरा, जोन चेयरपर्सन अवि उपमन्यु बाजपेई उपस्थित रहे।

Next Post

सिलावट एवं प्रद्युम्न सिंह ने कहा : सिंधिया व्यापारियों के सच्चे अभिभावक, एक भी पुराने व्यापारी से नहीं छिनेगी दुकान

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर व्यापार मेला के दुकानदारों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण कराने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अधिकृत किया था। मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया एवं संयुक्त अध्यक्ष अनिल पुनियानी के नेतृत्व […]

You May Like