इंदौर:थाने में पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतें लंबित न रहें और सीएम हेल्पलाइन के मामलों का समय पर निराकरण हो, इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ने आजाद नगर थाने में लंबित शिकायतों की समीक्षा की. उन्होंने एक एक प्रकरण की स्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, उनके साथ डीसीपी जोन 1 नरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे.
जन विश्वास अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और डीसीपी जोन 1 नरेंद्र रावत आजाद नगर थाने पहुंचे. अधिकारियों ने आमजन से प्राप्त शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों की बिंदुवार समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से लंबित शिकायतों की स्थिति जानी. पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को सामान्य समझकर लंबित नहीं रखा जाए. शिकायतकर्ता की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने के साथ उसके निराकरण के लिए समय सीमा में कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने खासतौर पर सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई और उसकी जानकारी दर्ज करने पर जोर दिया.
पुलिस और जनता के बीच भरोसा पैदा करना
उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य थाने पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतों के निराकरण के साथ पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करना है. अभियान के तहत लंबित शिकायतों की समीक्षा आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नव भारत को बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए. शिकायतकर्ता को समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान मिले, इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए,
