
सिंगरौली । खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के बरौहां में एक गुमती दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये की सामग्री को पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार बरौहां गांव निवासी सुन्दरलाल शर्मा के दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों रूपये की किराना की सामग्री पार कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
०
