सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं, पिता के निधन और नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जूलिया उइके के रूप में हुई है. वह मूल रूप से सागर की रहने वाली थी. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता के निधन के बाद पारिवारिक परिस्थितियों और लगातार प्रयास के बावजूद नौकरी नहीं मिलने से जूलिया तनाव में थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और सुसाइड नोट जब्त किया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Next Post

वॉर्मअप के पांच मिनट बाद बेहोश होकर गिरा 15 वर्षीय किशोर, मौत

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर. स्कीम-78 स्थित अटल खेल परिसर में शनिवार शाम व्यायाम करने पहुंचे 15 वर्षीय कनिष्क बोयत की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वॉर्मअप शुरू करने के करीब पांच मिनट बाद वह खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़ा. बड़े भाई और वहां मौजूद खिलाड़ियों ने सीपीआर देकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन […]

You May Like