अशोक कुमार बेहरा ने पावरग्रिड के पश्चिमी क्षेत्र-I के कार्यपालक निदेशक का पद संभाला

नई दिल्ली। अशोक कुमार बेहरा ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के पश्चिमी क्षेत्र-I में कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। पावरग्रिड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

इससे पूर्व श्री बेहरा पावरग्रिड के कॉर्पोरेट सेंटर, गुरुग्राम में कार्यपालक निदेशक (DWC सेल) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। एक दक्ष अभियंता के रूप में उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से अभियांत्रिकी में बी.एससी. तथा इग्नू से वित्तीय प्रबंधन में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

विद्युत प्रसारण क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ, श्री बेहरा ने पावरग्रिड में क्षेत्रीय और कॉर्पोरेट स्तर पर नेतृत्व, नीतिनिर्माण और रणनीतिक भूमिकाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता संचालन एवं अनुरक्षण, परिसंपत्ति प्रबंधन, निर्माण तथा वितरण प्रबंधन प्रणाली और रेलवे विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रही है।

 

Next Post

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

Mon Apr 20 , 2026
अहमदाबाद, 20 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 30वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like