
जबलपुर। जिले की प्रमुख सहजपुर मटर मंडी में इन दिनों मटर की बंपर आवक देखने को मिल रही है। लगातार बड़ी मात्रा में मटर पहुंचने से बाजार में आपूर्ति अधिक हो गई है, जिसके चलते मटर के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार किसानों को मटर का भाव मात्र 10 से 14 प्रति किलो तक मिल रहा है। मंडी में रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मालवाहक वाहनों के पहुंचने से हालात बेकाबू हो गए हैं। अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ के चलते मंडी में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है।
