मोदी मॉरीशस के स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने 12 मार्च को मॉरीशस की आजादी की 57वीं वर्षगांठ में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मॉरीशस की यात्रा करेंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने शुक्रवार को अपने संसद के सदस्यों को जानकारी दी कि श्री मोदी समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा, “यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्माननीय अतिथि बनना स्वीकार कर लिया है। यह हमारे देश के लिए एक अनोखा विशेषाधिकार है। अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमें यह सम्मान दिया है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 और 12 मार्च, 2015 को पोर्ट लुइस का दौरा किया था, जब दोनों पक्षों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे, जिनमें अगालेगा द्वीप में सुविधाओं से संबंधित एक समझौता भी शामिल था।

मार्च 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस का दौरा किया था।

पिछले साल नवंबर में श्री मोदी ने पिछले साल नवंबर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

 

Next Post

अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक पर सर्वजनिक चर्चा के लिए आएगा नया मसौदा, वर्तमान चर्चा समाप्त घोषित

Sat Feb 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (वार्ता) सरकार ने अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2025 के मसौदे को नए सिरे से तैयार करके दोबारा सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी करने की घोषणा की है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस विधेयक पर सार्वजनिक परामर्श आमंत्रित करने की […]

You May Like