शहर में ट्रैफिक प्रहरी अभियान को मिल रहा जनसमर्थन अब तक 3350 नागरिक जुड़े

इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे ट्रैफिक प्रहरी अभियान में आम नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. अब तक 3350 लोग इस मुहिम से जुड़कर विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मदद कर रहे हैं.

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों बसंत सोनी, अमृतपाल सिंह, माया मंडलोई और मनीष उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर कमिश्नर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात व्यवस्था में सहभागी बनाना और नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है. बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से जुड़कर ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग कर रहे हैं, जिससे शहर की व्यवस्था बेहतर हो रही है. पुलिस के अनुसार, इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भरकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं और अपने सुविधानुसार समय व स्थान चुनकर ट्रैफिक प्रहरी की भूमिका निभा सकते हैं. इस पहल के जरिए नागरिक न सिर्फ ट्रैफिक पुलिस की मदद कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों में नियमों के पालन के लिए जागरूकता भी फैला रहे हैं.

Next Post

दो बाइक में आमने-सामने हुई भिंड़त, एक गंभीर नागपुर रेफर

Thu Apr 16 , 2026
पांढुरना। ग्राम लव्हाना के बीजगांव के पास गुरूवार सुबह आमन सामने से आ रहीं दो बाइक में हुई जोरदार भिडंत में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जिसे जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे […]

You May Like