TIK TOK की भारत में वापसी पर सरकार ने दी सफाई, कांग्रेस का आरोप, ‘चीन के साथ शहादत का सौदा’

भारत में चीनी ऐप्प की दोबार वापसी को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने पीएम पर शहीदों के बलिदान की कीमत पर चीन के साथ सौदा करने का आरोप लगाया है।

साल 2020 में सरकार ने ‘टिक-टॉक’ समेत कई चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से भारत में शॉर्ट-वीडियो ऐप टिक-टॉक (TIK TOK) और शॉपिंग वेबसाइट अली एक्सप्रेस (Ali Express) की होम पेज खुलने लगी हैं। जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि टिक-टॉक कि दोबारा भारत में वापसी हो सकती है। इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शहीदों के बलिदान की कीमत पर चीन के साथ सौदा करने का आरोप लगाया है।

टिक-टॉक को भारत में दोबार चालू करने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, ‘भारत में चीन की कंपनी ‘टिक टॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है। चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए। पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी। लेकिन.. जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेड लाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन किया। अब मोदी फिर चीन से लप्पो झप्पो कर रहे हैं, चीन के विदेश मंत्री से मिले हैं और खुद चीन जाने वाले हैं.. और इस बीच ही टिक टॉक से जुड़ी ये खबर आ गई। साफ है – नरेंद्र मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ा है। पाकिस्तान से सीजफायर की तरह चीन के साथ भी शहादत का सौदा कर दिया गया है।

Next Post

मजदूरों की जान से खिलवाड़, बिना सेफ्टी बेल्ट के 50 फीट ऊंचाई पर करवा रहे काम

Sat Aug 23 , 2025
नागपुर में पानी की समस्या सुलझाने के लिए विशाल टंकियों का काम कराया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदारों द्वारा मजदूरों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। नागपुर जिले के बूटीबोरी में शहर की पानी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर […]

You May Like

मनोरंजन