
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं।
संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है तथा अशोकनगर, खंडवा ग्रामीण, झाबुआ और कटनी ग्रामीण जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके अलावा नौ जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम स्तर पर भी संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है।
डॉ. कामले ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। नगर अध्यक्षों को सूची इस प्रकार है।
