सीतारमण ने जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण का किया शुभारंभ

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) का औचारिक रूप से शुभारंभ किया।

जीएसटीएटी के शुभारंभ के लिए राजधानी में बुधवार शाम को आयोजित समारोह में श्रीमती सीतारमण के अलावा जीएसटीएटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्याय मूर्ति संजय कुमार मिश्रा, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी , हरियाणा के मंत्री राव नरवेर सिंह राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव, जीएसटी परिषद के सदस्य, उद्योग व्यापार और कानूनी क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जीएसटी कानून के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण की प्रतीक्षा थी। यह पूरे देश के लिए जीएसटी संबंधी कानूनी विवादों को सुलझाने की विशेषज्ञता आधारित एक अपीलीय व्यवस्था प्रदान करेगा ।

 

 

Next Post

रुपया दो पैसे और टूटा, 88.75 रुपये प्रति डॉलर पर

Wed Sep 24 , 2025
मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता) रुपये में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह दो पैसे टूटकर नये ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज दो पैसे फिसलकर 88.75 रुपये प्रति डॉलर पर रही। इससे पहले मंगलवार को यह 44.25 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ पहली […]

You May Like