मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता) रुपये में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह दो पैसे टूटकर नये ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा आज दो पैसे फिसलकर 88.75 रुपये प्रति डॉलर पर रही। इससे पहले मंगलवार को यह 44.25 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ पहली बार 88.50 रुपये प्रति डॉलर के पार 88.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 7.75 पैसे की गिरावट में 88.8075 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। सीमित दायरे में कारोबार करते हुये यह ऊपर 88.6775 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही 0.4 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भी रुपया कमजोर हुआ।
