छिंदवाड़ा: नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा निगम के अतिक्रमण दल को शहर में लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान निगम का अतिक्रमण दस्ता सहायक आयुक्त एवं अतिक्रमण दल प्रभारी सुश्री मीना कोरी के नेतृत्व में नया बस स्टेंड पहुंचा।
निगमायुक्त के आदेश पर बस स्टेंड के यात्री प्रतिक्षालय के अंदर खड़ी गाड़ियों को जप्त किया गया। इस दौरान जप्त की गई गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही भी की गई। कार्यवाही में निगम के जावेद खान, दुर्गेश रघुवंशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
