काजल त्रिपाठी और श्वेता सरगम का मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका श्वेता सरगम का मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ रिलीज हो गया है।

मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी अब भोजपुरी के साथ-साथ मगही गाने भी बना रही है। यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।

श्वेता सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ मेरा गाया हुआ मगही गीत बहुत ही बेहतरीन है। आप सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को श्वेता सरगम ने गाया है। इस गाने में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस गाने को ओमकान्त जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अंकित अहीर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा,डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Next Post

केन्याई सुरक्षा शिविर पर अल-शबाब का हमला, 6 लोगों की मौत

Mon Mar 24 , 2025
गरिसा, केन्या, 24 मार्च (वार्ता) सोमालिया की सीमा पर उत्तर-पूर्वी केन्या के गरिसा काउंटी में एक सुरक्षा शिविर पर अल-शबाब के आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता माइकल मुचिरी […]

You May Like