मऊगंज जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मऊगंज, मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह को लेकर आमजनों में उल्लास और उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में सुरक्षा बलों ने हर्ष फायर करके राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल तथा जिला पुलिस बल ने सम्मिलित रूप से बैण्ड की मधुर धुन पर आकर्षक परेड की। भोपाल से मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता संदेश वाचन का लाइव प्रसारित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में मऊगंज जिले की प्रगति तथा उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बधाई संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने तीन रंग के मनोहारी गुब्बारों को हर्ष स्वरूप मुक्त गगन में छोड़ा। समारोह में वन्दे मातरम गान प्रस्तुत किया गया।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

समारोह में सशस्त्र परेड के लिए विशेष सशस्त्र बल पुरुष को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार मिला। बिना सशस्त्र परेड में एनसीसी सीनियर को प्रथम, स्काउट बालक को द्वितीय तथा एनसीसी जूनियर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज को प्रथम स्थान पर, एमजी पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान पर तथा बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्कूल देवतालाब तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश और प्रदेश में विकास तथा उपलब्धियों की झलक दिखाई गई।

 

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मऊगंज जिले के विकास पुस्तिका का जनप्रतिनिधि ,अधिकारी एवं आमजनों के बीच वितरण किया गया। समारोह में विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय,एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधिगण, वीर शहीदों के परिजन, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी तथा पत्रकार उपस्थित रहे।

जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊगंज जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खटकरी में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा , पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधिगण शामिल हुए

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय सहित कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्र गीत “वंदे मातरम” का गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।

Next Post

पांढुरना में हर्षोउल्लाश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस,कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Sat Aug 15 , 2026
पांढुरना, पूरे देश की तरह ही पांढुरना नगर जिला मुख्यालय सहित अंचल के ग्रामों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोउल्लाश के साथ मनाई गई,जिला मुख्यालय का प्रमुख कार्यक्रम नगर पालिका मैदान में मनाया गया,जहां कलेक्टर के हस्ते ध्वजारोहण किया,इस दौरान देशभक्ति से […]

You May Like