पांढुरना में हर्षोउल्लाश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस,कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

पांढुरना, पूरे देश की तरह ही पांढुरना नगर जिला मुख्यालय सहित अंचल के ग्रामों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोउल्लाश के साथ मनाई गई,जिला मुख्यालय का प्रमुख कार्यक्रम नगर पालिका मैदान में मनाया गया,जहां कलेक्टर के हस्ते ध्वजारोहण किया,इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक,रंगारंग कार्यक्रमों की स्कूली छात्रों ने प्रस्तुति देते हुए सबको मंत्रमुग्ध किया।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांढुरना नगर जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के ग्रामों में भी सभी शासकीय,अर्धशासकीय संस्थाओं में संस्था प्रमुख के हस्ते ध्वजारोहण कर देशभक्ति से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । नगर जिला मुख्यालय में भी कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ,एसपी कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश परिहार,एसडीएम कार्यालय में एसडीएम श्रीमती अलका एक्का,एसडीओपी पुलिस कार्यालय में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रजेश भार्गव,शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य शहनाज खान,नगर पालिका कार्यालय में सीएमओं हेमेश्वरी पटले,जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विधायक नीलेश उइके के हस्ते ध्वजारोहण किया गया।

इसी प्रकार नगर जिला मुख्यालय में नगर पालिका मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के हस्ते ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई,इस दौरान प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को किए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा तत पश्चात जिले कलेक्टर द्वारा पांढुरना जिले के सर्वागिंन विकास हेतू किए गए तथा प्रस्तावित कार्याक्रमों के सदंर्भ में अपने सबोधन में विस्तार से बताया । कार्यक्रम के दौरान नगर के राम शांति,लिटिल फ्लावर स्कूल,संदीपनी स्कूल,शासकीय विज्ञान महाविद्यालय आदि स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति से औत-प्रौत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी,कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के बाद हुआ ।

Next Post

महफिल बार हत्याकांड पर लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया 

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित महफिल बार में युवती मुस्कान चौधरी की चाकू से हत्या के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को दीनदयाल चौक के पास शव रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच के साथ आरोपी और बार के मालिक-संचालक पर कार्रवाई तथा […]

You May Like