नर्मदा पाइपलाइन से जुड़कर उज्जैन को मिलेगी जल संकट से राहत

उज्जैन: गंभीर डैम में पानी का स्तर कम होने से शहर में जल संकट गहरा गया है. इस स्थिति से निपटने के लिए नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना के तहत नर्मदा नदी को पाइपलाइन से गंभीर नदी से जोड़ा जा रहा है.

महापौर मुकेश टटवाल और जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि 7 दिन का काम 4 दिन में पूरा करने पर मंथन हो रहा है. लगभग 12 किमी लंबी पाइपलाइन से नर्मदा का पानी गंभीर डैम में पहुंचेगा, जिसे गऊघाट फिल्टर प्लांट से जोड़कर घरों तक स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा. इससे गर्मियों में जल संकट काफी हद तक कम होगा.

Next Post

पुराने विवाद में जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर: भंवरकुआ क्षेत्र में पुराने विवाद की रंजिश में दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले प्रभू सिंह डाबर और संतोष सिंह डाबर को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार और दो चाकू बरामद हुए. दोनों पर पहले से हत्या, लूट और […]

You May Like