कुनो से आज गांधी सागर जाएगी मादा चीता धीरा

ग्वालियर। प्रोजेक्ट चीता के तीन साल पूरे होने के मौके पर दक्षिण अफ्रीका से लाई गई साढ़े सात साल की मादा चीता धीरा को कुनो राष्ट्रीय उद्यान से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार कल बुधवार सुबह 8 बजे वन विभाग की टीम धीरा को लेकर कुनो से रवाना होगी। टीम दोपहर 4 बजे तक गांधी सागर पहुंचेगी। यात्रा से पहले चीता को ट्रेंकुलाइज कर वातानुकूलित वाहन में विशेष पिंजरे में रखा जाएगा।

टीम राजस्थान के कोटा और झालावाड़ होते हुए करीब 360 किलोमीटर का सफर तय करेगी। गांधी सागर में धीरा को वहां पहले से मौजूद नर चीते पावक और प्रभास के साथ रखा जाएगा। इन दोनों को 20 अप्रैल 2025 को कुनो से यहां लाया गया था।

Next Post

दिल्ली में पकड़े गए लुटेरा व दो झपटमार, नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने गत 48 घंटो में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात लुटेरे और दो झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने वारदात के 48 घंटों के भीतर आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई नकदी, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद […]

You May Like