सोना हुआ ₹1200 महंगा, चांदी ₹4000 सस्ती, ₹1,54,000 प्रति किलो पहुंची चांदी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: रिकॉर्ड कीमतों पर चल रहे सोने और चांदी के भावों में आज फिर बदलाव देखने को मिला। बुधवार को रिकॉर्ड स्तर से गिरने के बाद सोने की कीमत गुरुवार को फिर से ₹1,200 की तेजी के साथ ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई। वहीं, रॉकेट की गति से भाग रही चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹4,000 की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,54,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जिससे लोगों को आने वाले शादियों के सीजन में राहत मिलने की उम्मीद है।

दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके चलते बाजार में पीतल के बर्तनों की विशेष डिमांड देखने को मिल रही है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाला सामान बाजार में सजकर तैयार है। दि स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जतीन शाह ने बताया कि पीतल की थाली, तसला, कठरा, कढ़ाही और अन्य बर्तनों की मांग बढ़ी है।

छठ व्रती पीतल के बर्तन खरीदना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह सुंदर और टिकाऊ होता है। अर्घ्य देने के लिए जहाँ पीतल का सूप डिमांड में है, वहीं पीतल का दउरा भी बाजार में खूब बिक रहा है। बाजार में सूर्य की आकृति और ‘जय छठी मैया’ लिखा हुआ पीतल का सूप विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा, लोग लोहे का चूल्हा और गंगाजल लाने के लिए पीतल की बाल्टी भी खरीद रहे हैं।

Next Post

श्योपुर में लव मैरिज करने वाले जोड़े ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Fri Oct 24 , 2025
श्योपुर: जिले के मानपुर में लव मैरिज करने वाले अर्चना और उमेश वैष्णव ने वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अर्चना वैष्णव ने कहा है कि यदि पुलिस ने दो दिन के […]

You May Like