इंदौर में राहुल गांधी का” छात्रों की गूंज ” कार्यक्रम 12 को

इंदौर। इंदौर में लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ” छात्रों की गूंज ” कार्यक्रम 12 सितंबर को होगा। इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम आयुक्त को नेहरू स्टेडियम के लिए आवेदन किया है।

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूरे देश में छात्र छात्राओं से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में ” छात्रों की गूंज ” अभियान के तहत छात्र छात्राओं से संवाद करेंगे।

ध्यान रहे कि देश में नीट सहित 192 प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर सरकार के खिलाफ छात्र सड़कों पर उतर आए । छात्रों की मांगों को समझने और उनसे समस्या का समाधान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश भर के छात्रों से अलग अलग शहरों में जाकर “छात्रों की गूंज ” अभियान द्वारा संवाद कर रहे हैं। राहुल देहरादून, प्रयागराज, पुणे आदि शहरों में छात्रों से संवाद कर चुके है।

कार्यक्रम के लिए शहर कांग्रेस ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम का स्थान तय किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को नेहरू स्टेडियम को 8 से 12 सितंबर तक उपलब्ध कराने का आवेदन किया है। आवेदन में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने और सुरक्षा दोनों का हवाला देकर नेहरू स्टेडियम की मांग की गई हैं।

Next Post

नाइजर में सैन्य विद्रोह का प्रयास विफल, रक्षा मंत्री ने कहा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

Sat Aug 29 , 2026
नियामे, 29 अगस्त (वार्ता) नाइजर के रक्षा मंत्री जनरल सलीफौ मोडी ने कहा है कि राजधानी नियामे में तख्तापलट या सैन्य विद्रोह के प्रयास को विफल कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने सभी संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर फिर से नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। रक्षा मंत्री ने […]

You May Like